FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम

अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर एक मिलियन डॉलर यानी करीब नौ करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
FBI के मुताबिक बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह के उत्तरी अमेरिका के नेटवर्क का नेतृत्व करने का आरोप है। कनाडा ने भी उसे अपने 25 सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में पहले नंबर पर रखते हुए ढाई लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित किया है।



