Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक●धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी●क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखें●12 दिन में ‘रामायण’ ने कमाए 1,437 करोड़, दूसरे सोमवार को कमाई में 57% की गिरावट●दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत●12 साल में 183 विदेश दौरे, 900 करोड़ से ज्यादा खर्च; पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का हिसाब सामने आया●दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत; मलबे से 6 लोगों को निकाला गया●इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता●दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी, युवक समीर की मौत; गैंगवार का शक
पुलिस एवं प्रशासन

मऊ पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण, वाहनों और स्वच्छता की जांच

27 October 2026, 11:40 am  |  लोकायत दर्पण

मऊ में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ तथा फिट रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों से परेड ग्राउंड में दौड़ भी लगवाई गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन सेवा वाहनों और विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता तथा उनके रखरखाव की जानकारी ली। वाहनों में मौजूद उपकरणों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, पुलिस बैरक और परिसर का निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि नियमित परेड और निरीक्षण से पुलिस बल की अनुशासन और तत्परता बनी रहती है। इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ती है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →