आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 90 निरीक्षकों का तबादला; तीनों जोन में बदलेंगे थानेदार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय ने 25 नवंबर को दो अलग-अलग आदेश जारी कर आगरा में तैनात 90 निरीक्षकों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और प्रयागराज समेत अन्य कमिश्नरेट में भेजा गया है।
यह फेरबदल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत किया गया है। एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके निरीक्षकों को हटाया गया है, जिससे कमिश्नरेट के तीनों जोन में थानेदार भी बदलेंगे।



