बम धमकी के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, महालक्ष्मी रेसकोर्स पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में शुक्रवार को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आयोजन स्थल पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें बम निरोधक दस्ते भी शामिल हैं।
रेसकोर्स के 700 मीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और प्रवेश के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। कॉन्सर्ट परिसर में झंडे, पोस्टर और बैनर ले जाने पर भी पाबंदी है। उधर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।



