सेंसेक्स 989 अंक टूटा, निफ्टी 25,607 पर बंद; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 फीसदी गिरकर 83,339.26 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 277.30 अंक फिसलकर 25,607.20 के स्तर पर आ गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 83,208.33 के निचले स्तर तक भी गया।
सबसे ज्यादा मार आईटी शेयरों पर पड़ी और निफ्टी आईटी 1.88 फीसदी टूटा। ऑटो और रियल्टी शेयरों में भी डेढ़ फीसदी के करीब गिरावट रही। मुनाफावसूली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी को गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है। चौतरफा बिकवाली के बीच सिर्फ मेटल और मीडिया सेक्टर हरे निशान में टिक सके।



