सोने में मिलाया जा रहा चीन का ‘रेनियम पाउडर’, 24 कैरेट की जांच में भी पास; हॉलमार्किंग पर उठे सवाल

सोने की शुद्धता को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पड़ताल में दावा किया गया है कि चीन से आने वाले रेनियम पाउडर को सोने में मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है, और ऐसी मिलावटी ज्वेलरी आम शुद्धता जांच में भी पकड़ में नहीं आती।
प्रयोग में 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में एक ग्राम रेनियम मिलाया गया, फिर भी जांच में उसे 24 कैरेट बताया गया। बाद में उसी गहने को 22 कैरेट का हॉलमार्क प्रमाणपत्र भी मिल गया, जबकि उसमें असली सोना सिर्फ 81.73 फीसदी था।



