दिल्ली एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू हुआ

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया गया है।
इसके तहत धूल नियंत्रण, निर्माण कार्यों पर निगरानी और कचरा जलाने पर रोक जैसे उपाय अमल में आएंगे।
राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है और विशेषज्ञों ने सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रशासन का कहना है कि हवा की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अगले चरण के प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।
दिल्ली में प्रदूषण ने हाल ही में दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।



