दिलजीत को धमकियों के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को कथित खालिस्तानी अलगाववादी समूहों से धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
दोसांझ ने पुलिस को इन धमकियों की जानकारी दी थी।
इस साल मई में करनाल में उनके मैनेजर गुरपरताप सिंह कांग के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर ली थी।
पिछले साल मेलबर्न कंसर्ट से पहले सिख्स फॉर जस्टिस समूह ने भी गायक को धमकी दी थी।
इन्हीं सुरक्षा इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तीस अक्टूबर के कंसर्ट को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में सुरक्षा तैनाती पहले से ही बढ़ी हुई है।



