Saturday, 24 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में ये रणनीति अपनाएं, मिलेगा बेहतर परिणाम●हेलमेट की अनदेखी बढ़ा रही सड़क हादसे, विशेषज्ञों की राय●वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी बचत योजना है सबसे बेहतर●रबी फसलों की एमएसपी बढ़ने से किसानों को होगा कितना फायदा●नया रेलवे समय सारिणी लागू, कई ट्रेनों के समय में बदलाव●रबी में गेहूं की बुवाई शुरू, किसानों को मौसम का साथ●काशी में देव दीपावली की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट शुरू●छठ पर्व पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत●बोर्ड परीक्षा की तैयारी में ये रणनीति अपनाएं, मिलेगा बेहतर परिणाम●हेलमेट की अनदेखी बढ़ा रही सड़क हादसे, विशेषज्ञों की राय●वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी बचत योजना है सबसे बेहतर●रबी फसलों की एमएसपी बढ़ने से किसानों को होगा कितना फायदा●नया रेलवे समय सारिणी लागू, कई ट्रेनों के समय में बदलाव●रबी में गेहूं की बुवाई शुरू, किसानों को मौसम का साथ●काशी में देव दीपावली की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट शुरू●छठ पर्व पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
पुलिस एवं प्रशासन

गयाजी में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

23 October 2026, 11:43 am  |  लोकायत दर्पण

बिहार के गयाजी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोलीकांड से जुड़े मामले के फरार आरोपियों की तलाश में की गई थी।

पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी, वजीरगंज के एसडीपीओ और मुफस्सिल थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →