मानवाधिकार क्विज 2026 के दस विजेताओं की घोषणा की गई

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपने ऑनलाइन मानवाधिकार क्विज 2026 के दस विजेताओं की घोषणा की है। यह क्विज आयोग के तैंतीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सितंबर से दस अक्टूबर तक मायगॉव के सहयोग से आयोजित की गई थी। इस क्विज का उद्देश्य मानवाधिकारों, मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम और देश में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने तथा उनकी रक्षा करने में आयोग के कार्यों, शक्तियों और कर्तव्यों के बारे में सभी को जागरूक करना था। प्रथम पुरस्कार के रूप में पंद्रह हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा दो-दो हजार रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस क्विज में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसे एक लाख सड़सठ हजार से अधिक लोगों ने देखा और छब्बीस हजार से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। इनमें से अधिकांश प्रतिभागी अठारह से चौबीस आयु वर्ग के थे। राज्यवार भागीदारी में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु शीर्ष पर रहे। पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिनमें से दस विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। प्रतिभागियों को निर्धारित समय के अंदर अधिकतम पंद्रह प्रश्नों के उत्तर देने थे।



