ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलंपियाड का भव्य आयोजन हुआ

संगीत और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व में विशिष्ट पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कला और संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ सजा है। उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान और आईटीएम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इक्कीसवां आईटीएम उद्भव उत्सव अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलंपियाड दो हजार छब्बीस का आयोजन चौबीस से सत्ताईस अक्टूबर तक किया जा रहा है। चार दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के कलाकार नृत्य, वाद्य संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन युवा वर्ग को अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर दे रहा है। इस आयोजन में भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, भारत में मंगोलिया के राजदूत और प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी-कमलिनी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष स्लोवाकिया और रूस सहित तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विभिन्न देशों और राज्यों की कला, परंपराओं तथा युवा प्रतिभाओं को जोड़ने वाला मंच है।



