दोस्त की कार मांगकर तीर्थयात्रा पर निकले थे युवक, दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक

दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार चला रहे सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी उनके दोस्त की थी, जिसे वे बालाजी, सालासर और खाटू श्याम जी की तीर्थयात्रा के लिए मांगकर लाए थे। तीर्थयात्रा से लौटते समय गाड़ी से धुआं उठता दिखा तो सभी समय रहते बाहर निकल आए, इसलिए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है।
स्रोत: MNT News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://mntnews.in/dosta-ki-kara-mangakara-tirthayatra-para-nikale-the-yuvaka-dilli-ke-sankara-vihara-phla-i-ovara-para-gari-jalakara-hu-i-khaka/



