छठ महापर्व पर CM योगी का सपा पर हमला, बोले- जिन्हें पाखंड दिखता है, उनका जीवन ही पाखंड से भरा

लखनऊ में गोमती तट पर छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सांसद की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें दुर्गा पूजा और छठ में पाखंड दिखता है, उनका अपना जीवन ही पाखंड से भरा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 के बाद से प्रदेश में सभी पर्व शांति और भव्यता से मनाए जा रहे हैं।
स्रोत: The Indian Witness — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://hindi.indianwitness.com/news/desh/yogi-slams-akhilesh-party-over-durga-puja-remark/



