IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ट्रैविस हेड, SRH को झटका; अभिषेक के साथ टूटेगी ‘ट्रैविशेक’ जोड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए अगले सीजन से खुद को अलग रखने का फैसला किया है और इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को दे दी है।
हेड के इस फैसले से अभिषेक शर्मा के साथ उनकी मशहूर ‘ट्रैविशेक’ जोड़ी टूट जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का 2027 का कार्यक्रम काफी व्यस्त है — 20 टेस्ट मैच, जून में संभावित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, एशेज सीरीज और अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप। हेड को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, उनके रिलीज होने पर हैदराबाद को 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी के लिए इतनी ही रकम पर्स में वापस मिलेगी।



