2035 तक मुस्लिम आबादी ईसाइयों से आगे निकल जाएगी, इस्लाम बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म — प्यू रिपोर्ट

प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक दुनिया में मुस्लिमों की आबादी ईसाइयों से आगे निकल जाएगी और इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी करीब 2.57 अरब होगी, जबकि ईसाई करीब 2.52 अरब रहेंगे।
भारत में हिंदुओं की आबादी 2070 तक करीब 17.6 करोड़ बढ़ने का अनुमान है, हालांकि कुल आबादी में उनका हिस्सा थोड़ा कम हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बदलाव की मुख्य वजह जन्म दर में अंतर है, धर्म परिवर्तन नहीं।



