कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। वह देवसर के जांगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर छिपा था, और आत्मसमर्पण से इनकार करने पर जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया।
लतीफ पर 11 नवंबर को कुलगाम के अखरन में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमले में शामिल होने का आरोप था। उसके साथी को दो दिन पहले लारू में हुई मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि लतीफ तब घेराबंदी तोड़कर भाग निकला था।



