बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 से, सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी सेक्शन पर दौड़ेगी ट्रेन; विद्युतीकरण पूरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई 2027 में मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर शुरू होगा। इस 50 किलोमीटर लंबे सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और सिग्नलिंग का काम जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
शुरुआती ट्रायल बी-28 ट्रेनसेट से होगा, जो 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। अहमदाबाद-वापी सेक्शन को 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि 2029 तक सेवा ठाणे तक पहुंचाने की योजना है।



