बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, अवामी लीग के 30 से ज्यादा घरों में आग; बीएनपी-जमात के बीच दरार गहरी

बांग्लादेश के नरैल जिले के कालिया इलाके में शुक्रवार को राजनीतिक हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 20 से 30 घरों में आग लगा दी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की।
यह हिंसा बुधवार को बीएनपी के दो नेताओं की हत्या के बाद बदले की कार्रवाई के तौर पर सामने आई। पुलिस ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाए जाने के दावों को गलत बताया है, जबकि हालात काबू में रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल की 95 प्लाटून तैनात की गई हैं।



