रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया, यूक्रेन पर 400 से ज्यादा ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं; 8 की मौत

रूस ने यूक्रेन पर रातभर में 400 से ज्यादा ड्रोन और 110 से ज्यादा मिसाइलें दागीं, जिनमें 27 बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई और
कीव में द्नीप्रो नदी पर बने तीन पुलों को निशाना बनाया गया, जिससे शहर के दो हिस्सों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ। रूस ने कहा है कि यह हमला क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमलों का जवाब है।



