उत्तराखंड ने यूपी के तीन गांवों की बिजली काटी, 44 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर 800 परिवार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के वीरपुर फतेहउल्लापुर, लोहरा और राजपुरा टांडा गांवों में पिछले 44 दिनों से बिजली नहीं है, जिससे करीब 800 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांवों को 26 साल से उत्तराखंड से बिजली मिल रही थी, लेकिन 7 अक्टूबर को सप्लाई रोक दी गई — वीरपुर फतेहउल्लापुर में सिर्फ 31 वैध कनेक्शन हैं, बाकी को अवैध बताया जा रहा है। यूपी के अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदारी यूपी की है, लेकिन बिजली विभाग को लिखे पत्रों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



