जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे आजम खान बोले- ‘अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा’

धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा होकर सपा नेता आजम खान बुधवार देर रात रामपुर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश आजाद है, लेकिन संविधान कैद है, इसलिए सबको मिलकर संविधान की आजादी की मांग करनी चाहिए।
2027 के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा और बदलाव नहीं, सैलाब आएगा। उन्होंने कहा कि लोग इस बार धर्म-जाति पर नहीं, मुद्दों पर लड़ेंगे और संविधान के लिए लड़ने को वे पहले भी तैयार थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।



