अमेरिकी कोर्ट के समन पर भारत का सख्त रुख, डोभाल-गोयल पर लगे आरोप बताए बेबुनियाद

विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को जारी अमेरिकी अदालत के समन को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को भारत स्वीकार नहीं करता।
अमेरिका की दक्षिणी न्यूयॉर्क जिला अदालत ने पन्नू के दीवानी मुकदमे में समन दिल्ली की पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी अदालतों के जरिए भेजने का आदेश दिया था। मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया कि विदेशी समन सिर्फ विधि एवं न्याय मंत्रालय के जरिए ही स्वीकार किए जा सकते हैं।



