Fortuner को टक्कर देने आ रही Honda Avancier, 1 दिसंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू; 7-सीटर हाइब्रिड SUV

होंडा अपनी नई फुल-साइज एसयूवी अवान्सियर को 1 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी में है। करीब 5 मीटर लंबी इस 7-सीटर एसयूवी में नई पीढ़ी की हाइब्रिड तकनीक और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।
इसी दिन नई टोयोटा फॉर्च्यूनर भी पेश होगी, इसलिए अवान्सियर को उसका सीधा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।



