राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस की बड़ी जीत, जिला परिषद-पंचायत समिति में भाजपा पीछे

राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की मतगणना में कांग्रेस ने भाजपा पर साफ बढ़त बना ली है। अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस को पंचायत समिति की 2,990 और जिला परिषद की 143 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 1,795 पंचायत समिति और 83 जिला परिषद सीटों पर सिमट गई है।
भरतपुर में कांग्रेस ने 31 में से 21 जिला परिषद सीटें जीतीं, वहीं नागौर में आरएलपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। एक बड़े उलटफेर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी चुनाव हार गईं।



