गिरकर संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 83,000 और निफ्टी 25,500 के पार; आईटी शेयरों ने संभाला मोर्चा

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 618 अंक तक लुढ़क गया था, लेकिन आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार ने वापसी की और सेंसेक्स 83,100 के ऊपर तथा निफ्टी 25,500 के पार पहुंच गया।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सहारा दिया — गुरुवार को उन्होंने 7,411 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे थे।



