ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता?

चीन के शेनझेन शहर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहली त्रिपक्षीय बैठक हुई। बैठक के बाद तीनों नेताओं ने ‘शांति की दिशा में घोषणा’ जारी की, जिसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार, तेल आपूर्ति बढ़ाने, परमाणु जोखिम घटाने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को सीमित करने का संकल्प जताया गया। घोषणा में भारत का जिक्र नहीं है और सुरक्षा परिषद के विस्तार का भी कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए भारत की स्थायी सदस्यता की राह में अभी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखती।



