गोरखपुर में JCB की चपेट में आए छात्र की मौत पर सियासत, CM योगी पीड़ित परिवार से मिले; मां बोलीं- अखिलेश जिम्मेदार

गोरखपुर में 18 नवंबर को अखिलेश यादव की रैली के दौरान स्वागत में लगी जेसीबी की चपेट में आकर 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
मृतक की मां ने इस मौत के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने छह नामजद समेत कई लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



