पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, नामकरण और श्रेय को लेकर बिहार में सियासी घमासान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का उद्घाटन किया, जिसे ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है। करीब 9.76 किलोमीटर लंबे इस पुल से पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह और वैशाली के बिदुपुर के बीच सीधा संपर्क बना है।
उद्घाटन के साथ ही नामकरण और श्रेय को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह पुल करीब डेढ़ साल से चालू है और इसका दोबारा उद्घाटन हो रहा है, जबकि बीजेपी और जेडीयू ने नामकरण का स्वागत किया है।



