अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा महाबांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीन यारलुंग त्सांगपो नदी पर 60 गीगावाट का मेडोग पनबिजली प्रोजेक्ट तेजी से बना रहा है। भारतीय जियोस्पेशियल स्टार्टअप अर्थसेंस लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों में एक साल के भीतर निर्माण स्थल पर बड़े बदलाव दिखे हैं — गांव हटाए गए, नई सड़कें बनीं और नदी का रुख मोड़ने का काम शुरू हो गया है।
यह बांध मैकमोहन रेखा के करीब अरुणाचल से करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 168 अरब डॉलर बताई जा रही है। भारत ने इसके असर से निपटने के लिए अरुणाचल में 11,200 मेगावाट का सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया है।



