Tuesday, 24 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
1 दिसंबर से महंगी होंगी Tata की कारें और SUV, कीमतों में औसत 0.5% की बढ़ोतरी●NDA में शामिल होंगे शरद पवार? BJP स्वागत को तैयार, विलय का पेच अब भी कायम●‘हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें’, दीपम जलाने से पहले मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु सरकार को निर्देश●वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक; लिस्ट-A के तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े●ईरान ने पेश किया एक साथ दो मिसाइलें दागने वाला नया लॉन्चर, भूमिगत ‘मिसाइल सिटी’ का वीडियो जारी●19 छक्के, 181 रन! प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, T20 में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर●अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा महाबांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा●कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान●1 दिसंबर से महंगी होंगी Tata की कारें और SUV, कीमतों में औसत 0.5% की बढ़ोतरी●NDA में शामिल होंगे शरद पवार? BJP स्वागत को तैयार, विलय का पेच अब भी कायम●‘हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें’, दीपम जलाने से पहले मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु सरकार को निर्देश●वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक; लिस्ट-A के तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े●ईरान ने पेश किया एक साथ दो मिसाइलें दागने वाला नया लॉन्चर, भूमिगत ‘मिसाइल सिटी’ का वीडियो जारी●19 छक्के, 181 रन! प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, T20 में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर●अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा महाबांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा●कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
ताज़ा खबरें

NDA में शामिल होंगे शरद पवार? BJP स्वागत को तैयार, विलय का पेच अब भी कायम

24 November 2026, 5:31 pm  |  लोकायत दर्पण

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नए सियासी समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी ने संकेत दिया है कि अगर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) एनडीए में शामिल होना चाहती है तो उसका स्वागत किया जाएगा। बीजेपी के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक, दोनों एनसीपी गुटों का विलय आदर्श स्थिति होगी, लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी की जटिलताओं के कारण अगर विलय संभव नहीं होता है तो शरद पवार की पार्टी को अलग सहयोगी के तौर पर शामिल करने में भी कोई परेशानी नहीं है। इस तरह एनसीपी (एसपी) महाराष्ट्र की महायुति में चौथी सहयोगी बन सकती है।

हालांकि, अंतिम फैसला शरद पवार की पार्टी को ही करना है। शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा है कि जब ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं है तो महायुति में शामिल होने की अटकलों पर वह टिप्पणी कैसे कर सकती हैं। इस साल 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में एनसीपी नेता अजित पवार के निधन के बाद दोनों एनसीपी गुटों के विलय की चर्चा तेज हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, संसद के शीतकालीन सत्र में परिसीमन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी, और शरद पवार गुट के आठ लोकसभा सांसदों का समर्थन मिलने पर सरकार की स्थिति मजबूत हो सकती है।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →