संसद का शीतकालीन सत्र क्यों अटका? परिसीमन बिल पर बहुमत जुटाने की तैयारी का विपक्ष को शक

संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि मानसून सत्र का सत्रावसान हुए 100 से ज़्यादा दिन बीत चुके हैं और सरकार परिसीमन व महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने में लगी है।
सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सत्र का अगला हिस्सा बुलाया जा सकता है, जिसमें पहले तीन दिनों में दोनों विधेयक पेश करने की तैयारी है। कांग्रेस ने अपनी चार मांगें रखी हैं, जिनमें लोकसभा सीटों की संख्या 543 ही रखने और महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की बात शामिल है।



