राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिनमें राहुल गांधी की संपत्ति के आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने को कहा गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामला हाई कोर्ट को नए सिरे से सुनवाई के लिए वापस भेज दिया।
पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट को राहुल गांधी को पक्ष बनाकर उनकी बात सुननी होगी, उसके बाद ही कोई आदेश पारित किया जाए। यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विघ्नेश शिशिर की शिकायत पर दायर हुई थी, जिसमें राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया था।



