सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

तमिलनाडु के मदुरै जिले के तिरुप्परंकुंड्रम में मंगलवार शाम कार्तिगई दीपम का दीप उस पत्थर के स्तंभ पर नहीं जलाया गया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने इस साल एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी। दीप परंपरागत स्थान, उच्चि पिल्लैयार मंदिर के पास जलाया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को मंदिर की अधिकृत टीम को स्तंभ पर एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी। इसके बावजूद दीप न जलने पर भाजपा और हिंदू मुन्नानी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इलाके में करीब 5,600 पुलिसकर्मी तैनात थे और पहाड़ी को रेड जोन घोषित किया गया था।



