अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी आज 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में हो रही है। शादी के लिए करीब 4 लाख मेहमानों के भोज का इंतजाम किया गया है और 150 से ज्यादा तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं।
शादी की तैयारियों में ताजमहल जैसा विशाल पंडाल, फूलों की सजावट और घुड़दौड़ का आयोजन भी शामिल है, जिसमें पहले स्थान पर आने वाले को थार गाड़ी इनाम में देने की बात कही जा रही है। दूल्हे को डिफेंडर गाड़ी देने की भी चर्चा है। शादी का कुल खर्च 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि एक मामले में अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करना है, शादी उसी से ठीक पहले हो रही है।



