दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कॉकरोच आंदोलन पर व्याख्यान देने जा रहे थे।
दास के मुताबिक सोमवार रात एक बजे की लंदन उड़ान से पहले जांच में पता चला कि उनका पासपोर्ट चिह्नित है। उन्होंने कहा कि उन्हें कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग से भी निमंत्रण मिले थे। इमिग्रेशन अधिकारियों या सरकार की ओर से रोक का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।



