Breaking News
‘यह एक आपदा है’: इंडिगो विफलता को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा; यात्रियों की पीड़ा का हवाला देते हुए इंडिया न्यूज़इंडिगो संकट: सरकार के दबाव पर एयरलाइन ने 610 करोड़ रुपये लौटाए, 3,000 बैग वितरित किएइंडिगो रद्दीकरण: एयरलाइन ‘मूल कारण विश्लेषण’ करेगी; अधिकारी का कहना है कि व्यवधान कई कारकों से उत्पन्न हुआ है। भारत समाचार‘आगे बढ़ने का फैसला किया है’: पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ शादी तोड़ी, अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्रिकेट समाचारवार्नर ब्रदर्स-नेटफ्लिक्स डील: क्या टुडम प्रभाव भारतीय सिनेमा के लिए हानिकारक है? ‘जोखिम दोगुना है’‘मोटा हो जाऊंगा वापस’: भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा ने केक खाने से किया इनकार – देखें | क्रिकेट समाचारअरपोरा नाइट क्लब में आग लगने से एक की मौत गोवा; सीएम सावंत ने हादसे की पुष्टि की. भारत समाचारइंडिगो रद्दीकरण: उड़ान और रिफंड स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें; चरण दर चरण मार्गदर्शिकाIND vs SA: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ के साथ शीर्ष सूची में शामिल हुए; करियर का प्रमुख मील का पत्थर टिक गया | क्रिकेट समाचारशुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री एस०के० जहागीरदार ने मुलाकात की

Follow

Published on: 12-09-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री एस०के० जहागीरदार ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य सरकार एवं नाबार्ड के बीच जल्द एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री एस०के० जहागीरदार ने कहा कि एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात नाबार्ड द्वारा प्राथमिकता के साथ राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “नाबार्ड इन झारखंड” पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नाबार्ड द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों का पूर्ण ब्यौरा समाहित है।

मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।