Breaking News
शुबमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने की मंजूरी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट। क्रिकेट समाचार‘यह कभी प्रयास से नहीं हुआ’: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अनीश गिरी की ‘अलग व्यक्ति’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। शतरंज समाचारधुरंधर फुल मूवी कलेक्शन: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ को पछाड़ा |दुर्लभ! अर्जुन तेंदुलकर ने वो कर दिखाया जो उनके पिता सचिन अपने खेल के दिनों में नहीं कर पाए थे। क्रिकेट समाचारगौतम गंभीर निशाने पर! ‘उसे भ्रमित करना बंद करो’: पूर्व भारतीय स्टार ने टीम प्रबंधन की आलोचना की | क्रिकेट समाचारनिराश, टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए, भ्रमित: वीडियो में अराजकता का दृश्य कैद है क्योंकि इंडिगो ने पूरे भारत में 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं | मुंबई समाचारशेयर बाजार आज: निफ्टी50 26,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है; बीएसई सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा चढ़ासर्वकालिक शीर्ष 5 सबसे अमीर एनएफएल खिलाड़ी: करोड़पतियों से मिलें और उनकी कुल संपत्ति जानें | एनएफएल समाचाररसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’

आयरलैंड में सियासी हलचल तेज, माइकल मार्टिन दूसरी बार संभालेंगे प्रधानमंत्री पद।

Published on: 23-01-2025

डबलिन: आयरलैंड में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली है। सांसदों की ओर से गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद बुधवार को माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव में मार्टिन की ‘फियाना फेल’ पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन उसे इतनी सीट नहीं मिली थी कि वह अपने बलबूते सरकार बना सके।

 

इस बात पर बनी है सहमति

कई सप्ताह की बातचीत के बाद, लंबे समय से प्रभावी दक्षिणपंथी पार्टियां ‘फियाना फेल’ और ‘फाइन गाएल’ कई निर्दलीय सांसदों के समर्थन से गठबंधन बनाने पर सहमत हो गईं। समझौते के तहत, मार्टिन (64) तीन साल के लिए प्रधानमंत्री होंगे, जबकि ‘फाइन गाएल’ के साइमन हैरिस उपप्रधानमंत्री होंगे। इसके बाद दोनों नेता शेष दो वर्ष के कार्यकाल के लिए अपने-अपने पद बदलेंगे।

29 नवंबर को हुए थे चुनाव

दोनों दलों के सदस्यों ने सरकार के समझौते की पुष्टि कर दी है और अब संसद के निचले सदन ‘डेल’ के सदस्यों द्वारा मार्टिन के नाम की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया जाएगा। आयरलैंड में 29 नवंबर को हुए चुनाव में ‘फियाना फेल’ ने 174 सीट में से 48 और ‘फाइन गाएल’ ने 38 सीट पर जीत दर्ज की थी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।