Monday, 23 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, नामकरण और श्रेय को लेकर बिहार में सियासी घमासान●बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, दो पैट्रियट रडार निशाने पर; बहरीन बोला- जवाब को तैयार●दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी के अलीगढ़ से मिला, तीन गिरफ्तार; बेटे की चाहत में रची थी साजिश●26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी, काचीगुड़ा स्टेशन और होटल को बम से उड़ाने का ईमेल; पुलिस हाई अलर्ट पर●अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन: 23 नवंबर को उद्घाटन, 604 किमी का सफर 19 घंटे में●अमित शाह बोले- अरुणाचल को केंद्र से मिला चार गुना फंड, सीमा के 40 गांवों में लौटे लोग●अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- कोल्डप्ले गाए तो ठीक, मुझ पर पाबंदी क्यों?●सीएम योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि●पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, नामकरण और श्रेय को लेकर बिहार में सियासी घमासान●बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, दो पैट्रियट रडार निशाने पर; बहरीन बोला- जवाब को तैयार●दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी के अलीगढ़ से मिला, तीन गिरफ्तार; बेटे की चाहत में रची थी साजिश●26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी, काचीगुड़ा स्टेशन और होटल को बम से उड़ाने का ईमेल; पुलिस हाई अलर्ट पर●अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन: 23 नवंबर को उद्घाटन, 604 किमी का सफर 19 घंटे में●अमित शाह बोले- अरुणाचल को केंद्र से मिला चार गुना फंड, सीमा के 40 गांवों में लौटे लोग●अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- कोल्डप्ले गाए तो ठीक, मुझ पर पाबंदी क्यों?●सीएम योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
राष्ट्रीय

एसआईआर के खिलाफ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन

23 October 2026, 6:11 am  |  लोकायत दर्पण

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर' मंच के आह्वान पर आज शुक्रवार को देशभर में चुनाव आयोग की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालयों, तहसील कार्यालयों, राजधानियों और दिल्ली में प्रदर्शन के साथ चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च का ऐलान किया गया है।

दिल्ली में यह मार्च बंगला साहिब गुरुद्वारे से चुनाव आयोग के कार्यालय तक निकाला जाना तय है। आयोजकों का कहना है कि लोकतंत्र की बहाली के लिए यह मार्च आयोजित हो रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तथा एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की जाएगी।

विरोध में शामिल होने के लिए कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें किसान नेता राकेश टिकैत, छात्र नेता नेहा बोरा और आयशा घोष, अभिनेता प्रकाश राज, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी शामिल हैं। यह मंच चौदह अक्टूबर को दिल्ली के सूरजीत भवन में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के समूहों से बना था।

एसकेएम का कहना है कि उसके सदस्य संगठन जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें एसआईआर रद्द करने और कथित तौर पर मतदाता सूची से हटाए गए करोड़ों नागरिकों के मतदान अधिकार की बहाली की मांग की जाएगी।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →