दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसा शख्स, CISF ने चंद सेकंड में दबोचा

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। डिपार्चर गेट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे देखते ही रोक लिया और क्विक रिस्पॉन्स टीम की मदद से कुछ ही सेकंड में काबू में कर लिया।
पकड़ा गया व्यक्ति हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया गया है। उसके बैग से पहचान पत्र, मोबाइल फोन और शैक्षणिक प्रमाणपत्र मिले हैं। उसे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।



