मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर, कटनी के करौंदी में पारा 5.2 डिग्री; 4 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड ने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा, जबकि दमोह में पारा 6 डिग्री के आसपास रहा।
मौसम विभाग ने 29 नवंबर की सुबह तक शहडोल, कटनी, जबलपुर और दमोह जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत की संभावना कम है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



