बेतिया में हाथी दांत की बड़ी खेप बरामद, 19.39 किलो के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और शिकारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हाथी दांत की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नरकटियागंज के जयमंगलापुर गांव में पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर चार हाथी दांत जब्त किए गए, जिनका कुल वजन 19.39 किलोग्राम है।
मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वन विभाग ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि हाथी दांत कहां से लाए गए और कहां भेजे जाने थे, इसकी जांच जारी है।



