शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; डिहाइड्रेशन की आशंका

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन की आशंका है।सुप्रिया सुले ने कहा कि 85 वर्षीय पवार को आराम करने और यात्राएं कम करने की जरूरत है, लेकिन वे काम में लगातार व्यस्त रहते हैं। इस महीने यह तीसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है; इससे पहले 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में उनका इलाज चला था। अस्पताल की ओर से अभी विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है।



