शिवसेना उद्धव गुट ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम रुदौली को सौंपा
शिवसेना ने राम मंदिर को भेंट की गई चांदी की ईंट व एक करोड़ के चेक के जांच की मांग किया फोटो एसडीएम को ज्ञापन सौपते राज्य उप प्रमुख उप्र संतराम यादव व शिवसैनिक अयोध्या । अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मे दिये गए दान के रुपये व सोने चांदी की चोरी के खुलासे के बाद शिव सेना उद्धव गुट ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सोमवार को राज्य उप प्रमुख उप्र संतराम यादव के नेतृत्व मे दर्जनो शिव सैनिकों ने उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपा है । ज्ञापन मे विगत दिनांक 24 नवंबर 2018 शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव बालासाहब ठाकरे के प्रथम अयोध्या आगमन पर हजारों शिवसैनिकों एवं साधु संतों के सामने शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह व राज्य उप प्रमुख उप्र संतराम यादव सहित अन्य ने रुपया एक करोड़ का चेक व चार किलो चांदी की ईंट उद्धव ठाकरे के हाथों श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु ट्रस्ट को भेंट की गई थी जिसकी रसीद मंदिर ट्रस्ट द्वारा नहीं दी गई। शिवसैनिकों को आशंका है कि करोड़ों रुपए के जेवरात के साथ शिवसेना उत्तर प्रदेश द्वारा ट्रस्ट को सौंपी गई चार किलो की चांदी की ईंट भी चोरी हो गई है। शिवसेना द्वारा भेंट की गई रुपया एक करोड़ व चार किलोग्राम चांदी की ईंट की वर्तमान स्थिति संबंधी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय । राज्य उप प्रमुख संतराम यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दी गई हर भेंट का पारदर्शी हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। इससे आमजन की आस्था और विश्वास और अधिक मजबूत होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सेना प्रमुख राम सिंह वर्मा, तहसील युवा सेना प्रमुख बृजभान सिंह, जिला प्रमुख रजत पांडे, उप प्रमुख संदीप, रुदौली ब्लॉक सेना प्रमुख राम सिंह, रुदौली ब्लाक प्रमुख पुजारी देवीदीन सहित दर्जनों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

