Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
केन्या में बस ट्रक टक्कर में बाईस लोगों की मौत हुई●ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव आज, लूला और बोल्सोनारो पुत्र में टक्कर●ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी, हमले पर कड़ा जवाब देगा●हूती हमलों के बाद एयर इंडिया ने सऊदी उड़ानें अस्थायी रोकीं●कृषि एआई और ग्रामीण कनेक्टिविटी पर मंथन हुआ संपन्न●ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण का लक्ष्य बढ़ाया गया●देश में इंटरनेट उपयोगकर्ता एक अरब ग्यारह करोड़ पार●ग्रामीण डिजिटल पुस्तकालयों से युवाओं को मिली नई राह●केन्या में बस ट्रक टक्कर में बाईस लोगों की मौत हुई●ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव आज, लूला और बोल्सोनारो पुत्र में टक्कर●ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी, हमले पर कड़ा जवाब देगा●हूती हमलों के बाद एयर इंडिया ने सऊदी उड़ानें अस्थायी रोकीं●कृषि एआई और ग्रामीण कनेक्टिविटी पर मंथन हुआ संपन्न●ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण का लक्ष्य बढ़ाया गया●देश में इंटरनेट उपयोगकर्ता एक अरब ग्यारह करोड़ पार●ग्रामीण डिजिटल पुस्तकालयों से युवाओं को मिली नई राह
पुलिस एवं प्रशासन

मथुरा में मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं अधिकारों प्रति जागरूक हुईं

25 October 2026, 11:40 am  |  लोकायत दर्पण

मथुरा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। टीम ने कहा कि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में डरने के बजाय साहस से काम लेना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पुलिस ने बताया कि बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इसके लिए वूमेन पावर लाइन नंबर पर संपर्क करने और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह भी दी गई। पुलिस टीम ने निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा करने से बचने और साइबर अपराध या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के प्रति भी जागरूक किया।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →