बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अक्वान’ और ताकतवर होगा, 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराने का अनुमान; 145 किमी प्रति घंटा तक चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ लगातार ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह 17 नवंबर की शाम तक गंभीर और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसके 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट से नेल्लोर और तुनी के बीच टकराने का अनुमान है, उस समय हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
18 से 21 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि ओडिशा के गंजाम, गजपति और पुरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।



