बोर्ड चाहे तो फिर से Nvidia का सीईओ बनने को तैयार जेनसन हुआंग, इस्तीफे के बाद तोड़ी चुप्पी

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग ने इस्तीफे के बाद पहली बार बयान जारी कर कहा है कि अगर कंपनी का बोर्ड चाहे तो वह फिर से सीईओ की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। हुआंग ने 12 नवंबर को निजी आचरण से जुड़े खुलासों के बाद पद छोड़ा था और अब उन्होंने अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हुए बोर्ड की जांच में सहयोग का भरोसा दिया है।
इस बीच कंपनी के बोर्ड ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण की देखरेख के लिए एक नई समिति बनाई है, हालांकि बोर्ड ने फिलहाल हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने की कोई योजना नहीं होने की बात कही है।



