सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, शिवसेना ने फाड़ीं प्रतियां; वीर सावरकर और मराठियों के अपमान का आरोप

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने किताब पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि किताब में वीर सावरकर और मराठियों का अपमान किया गया है।
बुधवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेताओं ने पत्रकारों के सामने किताब की प्रतियां फाड़ दीं। पार्टी प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि किताब में मराठियों की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली बातें लिखी गई हैं, और उद्धव ठाकरे से भी इस पर बोलने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक नेता से गलती से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फट गई, जिस पर भाजपा ने भी नाराजगी जताई है।



