झारखंड: NTPC के टंडवा प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा प्रोजेक्ट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा अचानक गिर गया, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।



