वीआईपी आए तो चमकीं सड़कें, आम लोगों के लिए क्यों नहीं? बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की सफाई व्यवस्था को लेकर बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि शाही मेहमानों के दौरे पर कुछ ही दिनों में इलाके चमका दिए जाते हैं, तो आम नागरिकों के लिए हर वार्ड में स्थायी सफाई क्यों नहीं हो सकती।
कोर्ट ने दो दिन के दिखावे के बजाय पूरे शहर में स्थायी सफाई व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।



