सुप्रीम कोर्ट में ED की याचिका तीन साल तक नहीं लगी सुनवाई, CJI सूर्यकांत नाराज; रजिस्ट्री की जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपनी रजिस्ट्री से पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय की एक याचिका सितंबर 2023 में नोटिस जारी होने के बावजूद तीन साल से ज्यादा समय तक सुनवाई के लिए क्यों नहीं लगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि सितंबर 2023, 2024, 2025 और 2026 बीत गए, फिर भी मामला सूचीबद्ध नहीं हुआ।
पीठ ने सेक्रेटरी जनरल को तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कारोबारी रमन सिंघल को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने से जुड़ा है, हालांकि ट्रायल आगे बढ़ने के कारण जमानत में कोई दखल नहीं दिया गया।



